आर्मी हवलदार का 5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात से भरा ट्रॉली बैग सुरक्षित वापस मिला

रामपुर नैकिन: रामपुर नैकिन पुलिस की तत्परता से आर्मी हवलदार का 5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात से भरा ट्रॉली बैग सुरक्षित वापस मिल गया। उनकी कार से सड़क पर गिरा बैग ई-रिक्शा चालक को मिला था और पुलिस ने तलाश कर जेवरात सहित बैग फरियादी को सौंपा।रामपुर नैकिन पुलिस नेआर्मी में हवलदार के पद पर पदस्थ एक जवान का लगभग 5 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात से भरा ट्रॉली बैग सुरक्षित वापस दिलाया।

पुलिस के अनुसार दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को फरियादी अमरकांत द्विवेदी निवासी खैरा, चौकी खड्डी, थाना रामपुर नैकिन ने पुलिस को बताया कि वे श्रीनगर में आर्मी में हवलदार के पद पर पदस्थ हैं। वे अपनी पत्नी एवं परिवार के साथ निजी कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम शिकारगंज में सड़क पर कार के उछलने से डिक्की खुल गई और उसमें रखा लाल रंग का ट्रॉली बैग सड़क पर गिर गया। बैग में लगभग 5 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात एवं फरियादी तथा उनकी पत्नी के कपड़े रखे हुए थे। सूचना मिलते ही देहात भ्रमण पर रवाना चौकी प्रभारी एएसआई नीरज कुमार एवं पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस टीम ने शिकारगंज बैरियर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया।

फुटेज एवं मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना के समय वहां से गुजर रहे एक ई-रिक्शा की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस को जानकारी मिली कि संबंधित ई-रिक्शा ग्राम मोरा की ओर गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम मोरा में ई-रिक्शा चालक संदीप यादव निवासी शिवपुरवा, जिला रीवा से संपर्क कर पूंछताछ की। पूछताछ के दौरान चालक ने सड़क पर ट्रॉली बैग मिलने की जानकारी दी और बैग पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बैग में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य सामान सहित उसे फरियादी अमरकांत द्विवेदी के सुपुर्द कर दिया।

Next Post

'धुरंधर द रिवेंज' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 18 अक्टूबर को स्टार गोल्ड पर

Wed Oct 14 , 2026
मुंबई, 14 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 18 अक्टूबर को शाम सात बजे स्टार गोल्ड पर होगा।दशहरे के अवसर पर दर्शक इस फिल्म का आनंद घर बैठे ले सकेंगे। फिल्म का प्रीमियर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘धुरंधर’ के शानदार टेलीविजन […]

You May Like

Play sound