शहडोल, 07 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक ही परिवार के तीन सगे भाई बहन ने कुआं में कूदकर आत्महत्या कर ली, इसमें से दो की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीधी थाने के बनसुकली गाँव में एक ही परिवार के 3 सगे भाई -बहन ने अपने खेत के कुँए में कूदकर कल आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें दो की मौत हो गई, जबकि एक को पड़ोसियों ने बचा लिया।
सूत्रों के अनुसार इस घटना में बड़ी बहन अन्जू बैगा (15) और रितेश बैगा (9) की मौत हो गई, जबकि मझिलिया बैगा (12) को जयसिंहनगर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस आज सुबह पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जाँच में जुट गई है। उन बच्चों के माता-पिता की एक साल के अन्दर मौत हो गई थी, तबसे बच्चे अनाथ थे।
Next Post
छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Wed May 7 , 2025
भिण्ड, 07 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर में कक्षा 12वीं की छात्रा ने एक विषय में पूरक आने पर निराश होकर वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अटेर रोड स्थित श्रीकृष्ण नगर में रहने वाली कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने एक विषय में […]

You May Like
-
3 months ago
औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब छत्रपति संभाजी नगर
-
6 months ago
सेवढ़ा कस्बे में गोलमटी डूबने में कुछ ही समय बाकी
-
11 months ago
पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
-
3 months ago
जिला बदर बदमाश पकड़ा
