सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई.
बैठक में कलेक्टर बालागुरू के ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को अतिवर्षा से सोयाबीन फसल को हुई क्षति का खेतों में जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कोई भी प्रभावित किसान सर्वे से न छूटे. उन्होंने सर्वे की रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने सभी जनपद सीईओ तथा नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए कि संबंल योजना के पात्र हिग्राहियों को अनुग्रह राशि का भुगतान समय पर हो सके इसके लिए जिस परिवार में मुखिया की मृत्यु हुई है, उस परिवार को अनुग्रह राशि दिलाने के लिए शीघ्र आवेदन की कार्यवाही की जाए. समस्त विभाग के अधिकारी माह सितंबर एवं 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें. अनिराकृत शिकायत उच्च स्तर पर प्रेषित न हो. स्पेशल क्लोज कराई जाने वाली शिकायतों के निराकरण में वस्तु स्थिति स्पष्ट कर लें. उन्होंने आगामी माह में 10 तारीख के बाद सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें ट्रांसफर नहीं करने के निर्देश दिए. उन्होंने विभागों के समय-सीमा वाले प्रकरणों व सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और सभी प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए.
सोयाबीन फसल क्षति का सर्वे करने का निर्देश
