कनेक्टिविटी भी, रोजगार भी: पीथमपुर कॉरिडोर से खुलेगा निवेश का रास्ता- डॉ हितेश बाजपेई

भोपाल: मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के ग्राम नैनोद में इंदौर-पीथमपुर इकनॉमिक कॉरिडोर (प्रथम चरण) का भूमिपूजन किया।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश को नई रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाएगी। कॉरिडोर के निर्माण से पीथमपुर जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे निवेश आकर्षित होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।सरकार का मानना है कि इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा और मध्यप्रदेश औद्योगिक दृष्टि से और अधिक मजबूत बनेगा।

Next Post

डॉलर इंडस्ट्रीज के संस्थापक दीनदयाल गुप्ता का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर

Sun May 3 , 2026
कोलकाता। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति और डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन एमेरिटस दीनदयाल गुप्ता का कोलकाता में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। उनके निधन से न केवल कंपनी बल्कि भारतीय होजरी और परिधान उद्योग में एक युग का अंत हो गया है। श्री गुप्ता एक […]

You May Like