इंदौर: शहर में बढ़ते यातायात जाम एवं अव्यवस्था को लेकर वर्तमान और भविष्य की कार्य योजना बनाने को लेकर बैठक हुई. बैठक महापौर की मौजूदगी में बड़ा प्लान तैयार किया गया है, जिसमें शहर की तीन प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अगले सप्ताह से ही शुरू की जाएगी। इसके अलावा एक से लेकर तीन साल में ट्रैफिक दबाव कम करने के प्लान को लेकर भी पूरा खाका तैयार किया गया है. इसमें शहर के प्रमुख सड़कों के बाकी लेफ्ट टर्न भी चौड़े करने और शहर में दौड़ रही इंटरसिटी बसों को शहर की सीमा से बाहर करने पर सहमति बनी है.
रेसिडेंसी कोठी पर आयोजित बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के ट्रैफिक सुधार को लेकर मास्टर प्लान पर बात की. बैठक में तत्काल राहत से लेकर भविष्य के मास्टर प्लान तक तीन चरणों शॉर्ट टर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म में बांटा गया है. यानी अगले एक साल में जहां चौराहों और बॉटलनेक पर काम होगा. वहीं 1 से 3 साल में फ्लाईओवर, बस नेटवर्क और मंडियों की शिफ्टिंग जैसे बड़े काम करने की योजना बनेगी. तीन साल के बाद ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेल, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट और पैदल-साइकिल आधारित नेटवर्क पर फोकस होगा.
बैठक में सीसीटीवी फुटेज से ई-चालान और मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई बढ़ाने, कमर्शियल वाहनों के लोडिंग , अनलोडिंग के लिए रात में करने शहर में वाहनों की गति बढ़ाने के लिए 25 से अधिक फ्लाईओवर बनाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए सिटी बस 350 से बढ़ाकर 1,500 करने का लक्ष्य तय किया गया है. साथ ही शहर के भीतर चलने वाली लगभग 1,500 इंटरसिटी बसों को नियंत्रित कर शहर की सीमा से बाहर करने की तैयारी पर सहमति बनी है. साथ ही शहर अनाज की मंडियों सहित सभी थोक मंडियां शहर से बाहर करने, चारों बस टर्मिनलों को 24 घंटे आपस जोड़ने की योजना बना कर कार्यवाही होगी. तीन साल बाद शहर में ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेल बनाने का प्रस्ताव है. बड़े इंफ्रास्ट्रख्र प्रोजेक्ट को यातायात की जांच किए बिना मंजूरी न देने की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया. बैठक में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, एडिशनल पुलिस कमिश्नर आरके सिंह, एआरटीओ राजेश गुप्ता सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
निम्न सड़कों पर शुरू होगी अतिक्रमण हटाओ मुहिम
आज रेसिडेंसी कोठी में यातायात व्यवस्था को लेकर हाई पावर कमेटी की बैठक में शहर की राजमोहल्ला से राजबाड़ा, नगर निगम चौराहे से रीगल चौराहे, शास्त्री ब्रिज से रिवर साइड रोड वाली सड़कों पर अगले हफ्ते से अतिक्रमण हटाने की प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू की जाएगी. इसका उद्देश्य शहर के यातायात को सुचारू और सुगम संचालित करना है.
बॉक्स
शहर की 8 सड़कों पर यातायात को लेकर होगी कार्रवाई
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि अगले हफ्ते से शहर की चार सबसे व्यस्त सड़कों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी. इसके अलावा भी शहर की प्रमुख मार्गो पर यातायात जाम से निजात दिलाने के लिए लगातार काम होगा. साथ ही एबी रोड, वीआईपी रोड, आरएनटी मार्ग और यशवंत निवास रोड से एबी रोड की सड़क पर यातायात सुधार के लिए प्लान बनाया गया है. उक्त सभी 8 सड़कों पर यातायात की व्यवस्था और सुधार के लिए लगातार कार्रवाई होगी.
सुधार को लेकर बनी निम्न कार्य योजना
– 17 चौराहों के बाद बाकी प्रमुख लेफ्ट टर्न चौड़े करने केजे कार्रवाई
– शहर 25 से ज्यादा फ्लाईओवर बनाने का लक्ष्य
– शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बढ़ाने के लिए सीटी बस की संख्या 350 से 1,500 करने की तैयारी
– शहर की करीब 1,500 इंटरसिटी बसों को शहर से बाहर करने की तैयारी
– शहर की तीन प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने की योजना
– थोक मंडियां और लोडिंग जोन शहर से होंगे बाहर
– ट्रैफिक पुलिस बल 1,200 से बढ़ाकर 2,500-3,000 करने का लक्ष्य
– मेट्रो, बस और सब-अर्बन रेल को एक नेटवर्क में जोड़ने की तैयारी
– गंगवाल, सरवटे, नायता मुंडला और कुमेडी बस टर्मिनलों के बीच 24&7 परिवहन कनेक्टिविटी की योजना
तीन टाइमलाइन में निम्न तरह से होगा ट्रैफिक प्लान
1 – 0-1 साल में लेफ्ट टर्न, बॉटलनेक, अतिक्रमण, पार्किंग, ई-चालान, रात में माल ढुलाई
2 – 1 से 3 साल में 25+ फ्लाईओवर, सिटी बसों का विस्तार, इंटरसिटी बस नियंत्रण, मंडियों की शिफ्टिंग
3- तीन साल से आगे ट्रैफिक इंजीनियरिंग सेल, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट, साइकिल ट्रैक, पेडेस्टि्रयन स्ट्रीट
