कोर्ट कमेटी ने निगम को दी स्टॉर्म वॉटर लाईन की अनुमति

इंदौर: आज जिला कोर्ट बिल्डिंग कमेटी ने वार्ड 52 में स्टॉर्म वॉटर लाईन डालने की निगम को अनुमति दे दी. इसके लिए महापौर ने कमेटी के सामने प्रेजेंटेशन दिया. अनुमति मिलने से जिला कोर्ट के पिपलियाहाना तालाब में साल भर पानी भरा रहने की संभावना बढ़ गई है.आज जिला कोर्ट बिल्डिंग कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस विवेक रूसिया ने निर्माण कार्य का जायजा लिया.

इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी जस्टिस विवेक रूसिया से स्टॉर्म वॉटर लाईन डालने की बात की और योजना 140 सहित आसपास की कॉलोनियों में पानी भराने की समस्या से अवगत कराया. महापौर भार्गव ने इस दौरान जस्टिस रूसिया को निगम द्वारा स्ट्रॉम वॉटर लाईन डालने का लैपटॉप पर प्रेजेंटेशन भी दिया. जस्टिस रूसिया निगम का प्रेजेंटेशन देखने के बाद निगम को स्ट्रॉम वॉटर लाईन डालने की अनुमति देने की हामी भर दी. उक्त अनुमति मिलने के बाद योजना 140 के रहवासियों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी, वही पिपलियाहाना तालाब में भी बारिश के पानी से साल भर पानी भरा रहने की संभावना बढ़ गई हैं.

Next Post

जन विश्वास शिविर में पार्षद चौधरी के खिलाफ जन आक्रोश

Sun Aug 30 , 2026
इंदौर: शनिवार को विधानसभा पांच में जन विश्वास शिविर के तहत नगर निगम झोन पर पार्षद के खिलाफ जन आक्रोश फूट गया. क्षेत्र की महिलाओं और रहवासियों ने महापौर, कलेक्टर और निगमायुक्त की मौजूदगी में पार्षद के निष्कि्रय होने का आरोप लगाया.मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज मुसाखेड़ी में […]

You May Like