सारनी। पावर प्लांट की सुरक्षा एवं किसी भी खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा विभाग एवं पुलिस ने मिलकर मार्क ड्रिल की. सुरक्षा विभाग के अधिकारी एस के राघव ने भीड़ को नियंत्रित करने के गुर सिखाए. इस मौके पर चीफ इंजीनियर एस के लिल्लोरे. एसडीओपी प्रियंका करचाम.एडीशन चीफ इंजीनियर श्री गुप्ता मनीष शर्मा, अधीक्षण अभियंता सर्विसेस संजय जोशी, सिविल विभाग अधीक्षण अभियंता श्री सोनी, टी आई जयपाल इ वनाती सहित पावर प्लांट के अधिकारी गण मौजूद थे. पावर प्लांट की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा विभाग पुलिस के साथ मिलकर मार्क ड्रिल एवं आशु गैस को छोड़ने को लेकर प्रशिक्षण एवं अभ्यास करते है.सुरक्षा अधिकारी एस के राघव ने बताया कि प्रशिक्षण एवं अभ्यास कार्यक्रम मे अधिकारी. कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों ने अवलोकन किया है. उन्होंने कहा कि पावर प्लांट मे आये दिन हड़ताल एवं अन्य प्रदर्शन होते रहते है.भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षा कर्मचारीयो प्रशिक्षण दिया गया इस दौरान थाना प्रभारी जयपाल इवनाती ने सुरक्षा कर्मियों को को भीड़ को नियंत्रित करने के बारे में जानकारी दी.एवं अपने अनुभव साझा किए.चीफ इंजीनियर लिलोरे ने अभ्यास कार्यक्रम कि सराहना करते हुए सभी उपकरण के बेहतर रख रखाव एवं सुरक्षा के लिए समय समय पर मार्क ड्रिल करते रहने की बात कहीं है.इस मौके पर सुरक्षा अधिकारी राघव ने चीफ इंजीनियर लिलोरे एवं एसडीओपी प्रियंका कर चाम का स्वागत किया है.
