एसडीएम ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण

सीधी: तहसील कार्यालय रामपुर नैकिन के बाहर संचालित रजिस्ट्री लेखकों, स्टाम्प वेंडरों एवं अर्जी नवीसों की दुकानों का एसडीएम विकास कुमार आनंद ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चेक किया गया कि क्या सेवाएं किस रेट से दी जा रही है। सभी को रेट लिस्ट लगाने हेतु निर्देशित किया गया।रजिस्ट्री लेखकों से इनके सर्विस प्रोवाइडर का लायसेंस चेक किया गया ।

एसडीएम के निरीक्षण से रजिस्ट्री लेखकों एवं स्टाम्प वेंडरों सहित अर्जी नवीसो में खलबली मच गई है। एसडीएम के निरीक्षण में पाया गया कि नगर परिषद से दुकान चलाने की एनओसी संबंधितो के पास नहीं थी । एनओसी लेने के लिए भी बोला गया है। साथ ही दुकानों में आवेदक के बैठने एवं पानी की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से रखने के लिए कहा गया । वही लोगों का कहना था कि दुकानों में में रेट सूची लगाना सबसे आवश्यक है। अभी शिकायतें आ रही कि एक पेज के आवेदन लिखने के लिए ही आवेदक से 100 रुपए ले लिए जाते है, जो कि बहुत ज्यादा होता है। इस प्रकार औचक निरीक्षण आगे भी करने की आवश्यकता है जिससे मनमानी पर अंकुश लग सके।

Next Post

पेपर लीक और परीक्षा गड़बड़ियों के खिलाफ NSUI का हल्ला बोल, कल सीएम हाउस का घेराव

Fri May 29 , 2026
भोपाल: परीक्षा अनियमितताओं, पेपर लीक और छात्रों के भविष्य से कथित खिलवाड़ के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ शुक्रवार को भोपाल पहुंच रहे हैं और उनके […]

You May Like