बोंदारी के बैगा परिवारों को दो माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरित

बालाघाट, बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित बैगा जनजाति बहुल ग्रामों में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में 15 अगस्त को जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संत कुमार भलावी ने ग्राम बोंदारी पहुंचकर बैगा जनजाति के पात्र परिवारों को एकमुश्त दो माह का खाद्यान्न उपलब्ध कराया।

 

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री भलावी ने बताया कि ग्राम बोंदारी में बैगा परिवारों को उनके समक्ष राशन का वितरण कराया गया है, ताकि किसी भी परिवार को खाद्यान्न के लिए परेशानी न हो। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम बोंदारी के साथ ही कोरका, कुंडेकसा, गठिया, घुम्मुर, धर्मशाला और मछुरदा में भी पात्र बैगा परिवारों को एकमुश्त दो माह का राशन वितरित कराया जाएगा। जिला प्रशासन की इस पहल से प्रभावित ग्रामों के जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ ही उन्हें राहत मिलेगी। श्री भलावी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी पात्र परिवारों को अगस्त‍ माह में एकमुश्त दो माह का खाद्यान्न वितरण करना है।

Next Post

नवभारत: केवल विस्तार नहीं, जन-जन से जुड़ाव; पूरे मप्र को एक सूत्र में पिरोया

Sat Aug 15 , 2026
भोपाल। नवभारत के इंदौर संस्करण ने मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्से को जोड़ा। 1960 में नवभारत का इंदौर संस्करण शुरू हुआ। इसके साथ जबलपुर और भोपाल के बाद मध्यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में भी नवभारत की मजबूत उपस्थिति बनी। इस तरह नवभारत का विस्तार केवल राजधानी केन्द्रित नहीं रहा, बल्कि पूर्वी, […]

You May Like