एसआर विहार कॉलोनी के सूने मकान से जेवर व नगदी चोरी

सीहोर. एसआर विहार कालोनी के एक सूने मकान पर चोरों ने जमकर धमाल मचाया. दरवाजे का कुंदा तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने लगभग एक लाख रुपए की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार कर सलाहकार जोगेन्द्र सिंह ठाकुर एसआर विहार कालोनी के मकान नंबर 227 में परिवार सहित रहते हैं. बताया जाता है कि उनकी पत्नी और बच्चे बाहर गए हुए थे. इस दौरान जोगेन्द्र सिंह भी अपने पैतृक निवास आष्टा चले गए थे. पड़ोसी ने उन्हें फोन लगाकर बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला पड़ा है. आष्टा से पहुंचे जोगेन्द्र सिंह ने देखा कि चोर पिछवाड़े की बाउंड्रीवाल लांघकर आए और मेन गेट के दरवाजे का कुंदा तोड़कर अंदर दाखिल हुए. चोरों ने आसानी से वारदात को अंजाम देते हुए कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा. चोर यहां से लगभग 60 हजार रुपए के जेवरात और लगभग 40 हजार रुपए की नगदी लेकर चलते बने. जोगेन्द्र सिंह ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी. मौके पर डॉग स्क्वाड भी पहुंचा लेकिन अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा है.

 

 

Next Post

एग्जाम से रोका: जांच कमेटी ने लिए दोनों पक्षों के बयान

Tue Jul 1 , 2025
बुधनी. शाह सतनाम गल्र्स स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा को परीक्षा से वंचित किए जाने वाले मामले में सोमवार को बीईओ शशि सिंह द्वारा गठित की गई समिति ने स्कूल पहुंचकर लिखित बयान लिए. वहीं पीडि़त पक्ष के बयान बीईओ कार्यालय में लिए गए, अब उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन […]

You May Like