एग्जाम से रोका: जांच कमेटी ने लिए दोनों पक्षों के बयान

बुधनी. शाह सतनाम गल्र्स स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा को परीक्षा से वंचित किए जाने वाले मामले में सोमवार को बीईओ शशि सिंह द्वारा गठित की गई समिति ने स्कूल पहुंचकर लिखित बयान लिए. वहीं पीडि़त पक्ष के बयान बीईओ कार्यालय में लिए गए, अब उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जाएगा.

उल्लेखनीय है कि ग्राम जोशीपुर निवासी छात्रा देवशिखा चौधरी को दसवीं कक्षा में आई एक विषय की पूरक परीक्षा से वंचित कर दिया गया था. इस मामले को लेकर छात्र के पिता नरेंद्र चौधरी ने उच्च अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर मामले से अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई थी मीडिया की दखलंदाजी के बाद इसे लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशि सिंह ने एक तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया. सोमवार को शशि सिंह जांच समिति के साथ शाह सतनाम गल्र्स स्कूल पहुंची और मामले की जांच की इस मामले में स्कूल प्रबंधन से लिखित रूप से बयान लिए गए हैं. वहीं पीडि़त पक्ष को भी स्कूल बुलाया गया था. लेकिन उन्होंने पूर्व में ही स्कूल जाने से मना कर दिया था. उनका कहना था कि स्कूल में पहले ही उनका अपमान हो चुका है. इसलिए वह स्कूल नहीं आएंगे.

इस पर बीईओ शशि सिंह ने उनके कार्यालय में बच्ची उसके पिता और मां को बुलाकर पूछताछ की और लिखित में बयान लिए. इस मामले में पीडि़त नरेंद्र चौधरी ने बताया कि कार्यालय में हमसे लिखित बयान लिए हैं. उन्होंने कहा है कि इसे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा.

 

Next Post

आचार्य विद्यासागर की दीक्षा तिथि पर जैन नवजागरण का संकल्प

Tue Jul 1 , 2025
भोपाल। आचार्य विद्यासागर महाराज की 58वीं दीक्षा तिथि पर श्रद्धा और संकल्प का संगम देखने को मिला। मुनि श्री प्रमाण सागर ने इस अवसर पर चार सूत्रीय संकल्प जैन बनाओ, बढ़ाओ, बचाओ, बसाओ प्रस्तुत करते हुए कहा कि अब समय है कि गुरुदेव की प्रेरणा को जीवन में उतारें। उन्होंने […]

You May Like