नयी दिल्ली, 26 जुलाई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विजय दिवस पर रविवार को कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए कारगिल के वीरों का समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। श्री बिरला ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “26 जुलाई 1999 भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस का स्वर्णिम अध्याय है। कारगिल की दुर्गम चोटियों पर अपने प्राणों की आहूति देकर भारत माता की आन, बान और शान की रक्षा करने वाले अमर वीरों को ‘कारगिल विजय दिवस’ पर कोटि-कोटि नमन।” उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए कारगिल के वीरों का समर्पण सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
श्री बिरला ने अपने संदेश के अंत में लिखा “जय हिंद”।
Next Post
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर राहुल ने शाह को लिखा पत्र, मांगा जवाब
Sun Jul 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर 20 जुलाई को जंतर मंतर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही तय करने, पैलेट गन के इस्तेमाल करने की जांच कराने […]

You May Like
-
1 year ago
मुरैना में एम्बुलेंस ने वकील को कुचला, मौत
