कफ सिरप कांड : दो एमआर को मिली जमानत

छिंदवाड़ा। परासिया के बहुचर्चित कफ सिरप कांड में आरोपी एमआर सतीश वर्मा और शैलेश सिंह पांड्या को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। सतीश वर्मा को 26 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था, जबकि शैलेश सिंह पांड्या की गिरफ्तारी नवंबर 2025 में हुई थी। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने कथित रूप से जहरीले कफ सिरप कोल्ड्रिफ के प्रचार-प्रसार, सप्लाई और डॉक्टरों तक प्रिस्क्रिप्शन नेटवर्क बनाने में शामिल थे। इस मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और ड्रग विभाग ने संयुक्त रूप से की थी। जांच में दवा निर्माण, सप्लाई और डॉक्टरों तक पहुंचाने के नेटवर्क में कई लोगों की भूमिका सामने आई थी। इस चर्चित मामले में अब तक डॉक्टर, मेडिकल एजेंसी संचालक, फार्मा कंपनी से जुड़े लोगों सहित कई आरोपियों के नाम सामने आ चुके हैं। मुख्य आरोपी के रूप में डॉ. प्रवीण सोनी का नाम सामने आया था। इसके अलावा ज्योति सोनी, सौरभ जैन, राजेश सोनी, सतीश वर्मा, शैलेश सिंह पांड्या समेत अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया। जांच एजेंसियों ने अलग-अलग चरणों में सभी की गिरफ्तारी की थी। परासिया कोर्ट में जमानत सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने सतीश वर्मा की भूमिका को गंभीर बताते हुए कहा था कि वह श्रीसन फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव था और कंपनी तथा मुख्य आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता था।

चिकित्सकों को आर्थिक लाभ देने के मिले थे सबूत ००००

अभियोजन के अनुसार, आरोपी के घर से जब्त रजिस्टर में चिकित्सकों को उपहार और आर्थिक लाभ दिए जाने के उल्लेख मिले थे। दावा किया गया था कि इन लाभों के बदले संबंधित दवाइयों के प्रिस्क्रिप्शन बढ़ाने के संकेत भी जांच में सामने आए। अभियोजन ने यह भी तर्क दिया था कि सतीश वर्मा करीब 28 वर्षों से कंपनी से जुड़ा था और उसे कंपनी में मानक प्रयोगशाला सुविधाओं की कमी की जानकारी थी। इसके बावजूद वह कथित रूप से कफ सिरप की बिक्री और प्रिस्क्रिप्शन बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

जमानत याचिका र्पूव में हुई थी खारिज ००००००

मामले की गंभीरता को देखते हुए इससे पहले कई आरोपियों की जमानत के लिए याचिकाएं दायर की गई थी। लेकिन कोर्ट ने इन याचिकाओं को सिरे से खारिज कर दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट से सतीश वर्मा और शैलेश सिंह पांड्या को जमानत मिलने के बाद इस बहुचर्चित मामले में कानूनी बहस का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

Next Post

नाबालिग बच्चों ने बालिका के साथ किया बेड टच

Tue Jun 30 , 2026
छिंदवाड़ा। शहर के महिला थाना क्षेत्र में सात साल की एक बच्ची के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के साथ यह हरकत करने के आरोप में 9, 10 और 11 साल की उम्र के सात नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में […]

You May Like