नाबालिग बच्चों ने बालिका के साथ किया बेड टच

छिंदवाड़ा। शहर के महिला थाना क्षेत्र में सात साल की एक बच्ची के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के साथ यह हरकत करने के आरोप में 9, 10 और 11 साल की उम्र के सात नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना सोमवार 29 जून की है। पीडि़ता ने बताया कि वह अपने घर के पास एक सामाजिक कार्यक्रम में गई थी। इस दौरान वहां मौजूद कुछ नाबालिग बच्चे उसे बहला-फुसलाकर पास ही एक मकान के पीछे सुनसान जगह पर ले गए। आरोप है कि वहां बच्चों ने उसके साथ बैड टच किया। घटना के बाद बच्ची काफी डरी-सहमी हालत में घर पहुंची। उसने रोते हुए परिजन को पूरी घटना बताई। बच्ची की बात सुनकर परिवार के लोग घबरा गए। परिजनों ने तत्काल महिला थाना लेकर पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी अरुणा वहाने ने बताया कि परिजन की शिकायत मिलते ही विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और घेराबंदी कर घटना में शामिल बताए जा रहे सातों बच्चों को राउंडअप कर लिया।

Next Post

एक ही रात्रि में किया 114 वारंटियो को किया गिरफ्तार

Tue Jun 30 , 2026
छिंदवाड़ा। जिले की पुलिस टीम ने एक ही रात में काम्बिंग ऑपरेशन चलाकर 30 स्थायी व 84 गिरफ्तारी, इस प्रकार कुल 114 वारंटियो को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। जिलें में सर्वाधिक वारंट की तामीली थाना प्रभारी निरीक्षक विजयराव माहोरे के नेतृत्व में कांबिग गस्त के दौरान लगातार टीम गठित […]

You May Like