एक ही रात्रि में किया 114 वारंटियो को किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। जिले की पुलिस टीम ने एक ही रात में काम्बिंग ऑपरेशन चलाकर 30 स्थायी व 84 गिरफ्तारी, इस प्रकार कुल 114 वारंटियो को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। जिलें में सर्वाधिक वारंट की तामीली थाना प्रभारी निरीक्षक विजयराव माहोरे के नेतृत्व में कांबिग गस्त के दौरान लगातार टीम गठित कर सर्वाधिक वारंट तामील किया गया, जिसमें 08 स्थायी व 03 गिरफ्तारी, कुल 11 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया। अनुविभागीय अधिकारी चौरई श्रीमती भारती जाट के नेतृत्घ्व में थाना चौरई में 05 स्थायी व 11 गिरफ्तारी, कुल 16 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया। एसडीओपी परासिया जितेन्घ्द्र जाट के नेतृत्घ्व में थाना परासिया में 05 स्थायी व 05 गिरफ्तारी, कुल 10 वारंटियो को गिरफ्तार किया गया । पुलिस की टीम ने 108 गुंडा बदमाश, 79 निगरानी बदमाश एवं 44 कबाडिय़ो को चेक कर थाना रिकार्ड में इंद्राज किया गया। वही थाना क्षेत्र में विगत गुम 4 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया। अवैध शराब की तस्करीध् खुले स्घ्थान शराब पीने वाले 23 व्यक्तियों से 150 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की गई।

Next Post

करंट लगने से एक युवक की मौत दूसरा घायल

Tue Jun 30 , 2026
छिंदवाड़ा। लावाघोघरी थाना क्षेत्र के बेलखेड़ा गांव के रहने वाले युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार अनोज पिता […]

You May Like