
दतिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत उनाव रोड स्थित रामराज फिलिंग स्टेशन के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल युवक को पहले जिला अस्पताल दतिया और बाद में ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उनाव रोड स्थित रामराज फिलिंग स्टेशन के पास अचानक गोली चलने की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। हमलावरों ने एक युवक पर गोली चला दी, जो उसके पैर में जा लगी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल दतिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और मामले को हत्या में तब्दील कर लिया गया।मृतक की पहचान भितरवार निवासी प्रद्युम्न शर्मा के रूप में हुई है। घटना के समय वह कहां जा रहा था और उसके साथ कौन-कौन मौजूद था, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटनास्थल के पास लगे पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हुई है। दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि युवक की मौत ग्वालियर में इलाज के दौरान हुई है।
