कंटेनर ने मारी टक्कर, दो घायल

ग्वालियर। सिरोल थाना क्षेत्र के सिकरोदा तिराहे पर फिर एक बार हादसा हो गया। कंटेनर चालक की लापरवाही से पहले दो युवक घायल हुए और बाद में भागने की कोशिश की तो भूसे से भरी ट्रॉली में टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर पलट गई। बताया जाता है कि सिकरोदा तिराहे के पहले हाइवे पर पुलिया है। सिरोल थाना क्षेत्र के गांव रबार में रहने वाले राहुल बघेल तथा बल्ली गौड़ पुलिया से होते हुए जा रहे थे। उसी समय कंटेनर नम्बर एचआर 55 एडब्ल्यू-7132 के चालक ने लापरवाही दिखाते हुए गाड़ी को लहरा दिया। इससे बल्ली गौड़ तथा राहुल बघेल कंटेनर की चपेट में आ गए। कंटेनर की चपेट में आने से राहुल बघेल का पैर फ्रैक्चर हो गया तथा बल्ली गौड़ के सिर व छाती में चोट लगी। युवकों में टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ने कंटेनर को भगाने की कोशिश की। कंटेनर भगाने के चक्कर में उसने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली जिसमें भूसा भरा था उसमें टक्कर मार दी।

Next Post

भगवान श्रीराम के जीवन में मिलते हैं जटिल प्रश्नों के उत्तर  : सीएम डॉ. यादव

Fri Jan 2 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन को देखें तो अनेक जटिल प्रश्नों के उत्तर आसानी से मिल जाते हैं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के माध्यम से दुनिया में भारत का नाम है। जहां अंधेरा है, वहां प्रकाश फैलाना ही सनातन संस्कृति […]

You May Like