टोल प्लाजा के पास रहने वालों की लगी लॉटरी! NHAI ने दिया बड़ा तोहफा, अब घर बैठे बनेगा लोकल पास

हैदराबाद, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा के पास रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए एक शानदार डिजिटल पहल की शुरुआत की है। अब टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग ‘राजमार्गयात्रा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे आसानी से अपना मासिक लोकल पास डिजिटल रूप से बनवा सकते हैं।

फिजिकल वेरिफिकेशन और कागजी झंझट खत्म

पहले स्थानीय निवासियों को पास बनवाने के लिए टोल प्लाजा के चक्कर काटने पड़ते थे और दस्तावेजों की फिजिकल कॉपियां देनी होती थीं। अब इस ऐप को ‘डिजिलॉकर’ और ‘वाहन’ पोर्टल से जोड़ा गया है, जिससे जीआईएस आधारित तकनीक और ऑनलाइन दस्तावेजों के जरिए यह प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।

देशभर में विस्तार और मार्ग मित्र हेल्प सेंटर

फिलहाल इस सुविधा की शुरुआत दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा से की गई है, जिसे जल्द ही पूरे देश में लागू किया जाएगा। इसके अलावा, यात्रियों की सहायता के लिए ऐप में ‘मार्ग मित्र’ नामक एआई-चैटबॉट भी जोड़ा गया है, जो 22 भारतीय भाषाओं में फास्टैग और यात्रा से जुड़ी मदद प्रदान करता है।

Next Post

रेप केस में फंसे भारतीय क्रिकेटर अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी का कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिया आदेश, पेन ड्राइव जब्त करने के निर्देश

Tue Jul 21 , 2026
हैदराबाद,  भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ रेप केस में नाम आने के बाद कलकत्ता हाई कोर्ट ने उनकी तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने पुलिस को क्रिकेटर के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और पेन ड्राइव को तुरंत जब्त करने […]

You May Like