बेकाबू कार सुनार नदी में गिरी,पति की मौत; पत्नी कार में फंसी कल सुबह होगा पुनः रेस्क्यू 

दमोह। दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे हादसा हो गया.नरसिंहगढ़ में सुनार नदी के पुल से एक फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर लगभग 60 फीट नीचे नदी में जा गिरी.देहात थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा निवासी सुनील उर्फ अमित अहिरवार उम्र 25 अपनी पत्नी सपना के साथ अपनी क्विड कार से बकायन स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जा रहे थे. इसी दौरान नरसिंहगढ़ पुल पर उनकी कार बेकाबू होकर सीधे नदी के गहरे पानी में जा गिरी.

*एक सुरक्षित निकाला, पत्नी की तलाश जारी*

हादसे की खबर मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुनील उर्फ अमित अहिरवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है.कार में उनकी पत्नी सपना भी सवार थीं, जिनकी नदी में तलाश की जा रही है.मौके पर क्रेन बुलाई गई है. बताया गया है कि सुनील की दो बेटियां हैं, जो उस वक्त अपनी दादी के पास थीं.

*मौके पर बचाव कार्य जारी..*

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है.रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व टीम प्रभारी प्राची दुबे कर रही हैं.मौके पर एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे,बटियागढ़ टीआई रजनी शुक्ला और देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा भी पुलिस बल के साथ मौजूद था.नदी में पानी गहरा होने के कारण बचाव दल को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे ने बताया की करीब 30 फीट गहराई में कार मिल गई है.कार में हुक फसाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांच बंद होने के चलते हुक नहीं फंस रहा.टीम के द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही कार को बाहर निकाल लिया जाए. महिला भी उसी के अंदर होने की संभावना जताई जा रही है.रात हो जाने के कारण सुबह जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होगा.

Next Post

जामड़ पाटली में डूबे दो बच्चों के शव मिले

Tue Feb 17 , 2026
रतलाम। दीननगर थाना अंतर्गत जामड पाटली में दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गए दो स्कूली बच्चे नदी में डूब गए थे । जिनके शव मंगलवार सुबह रेस्क्यू टीम को 15 फीट गहराई से मिले। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को […]

You May Like