
झाबुआ। नवंबर एवं दिसंबर माह के बाद जनवरी माह में भी कड़ाके की ठंड पड़ रहंी है। मौसम विभाग द्वारा पिछले 4-5 दिनों से अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान मंें गिरावट दर्ज की जा रहीं थी। 8 जनवरी को शीत ऋतु का सबसे ठंडा दिन रहा। जब मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। एक और जहां कड़ाके की ठंड से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वहीं यदि आगामी दिनों ठंड और बढ़ती है तो रबि फसलों में पाला पड़ने की संभावना में वृद्धि हो सकती है। शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में अलसुबह कोहरे के दृश्य के साथ सुबह एवं रात में अलाव भी जल रहे है। दिनभर ऊनी वस्त्रों के बिना रहना मुश्किल सा लग रहा है। जाते-जाते ठंड अपना असर दिखा रहीं है।
सबसे ठंडा दिन रहा
मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी राजेशकुमार त्रिपाठी ने बताया की 8 जनवरी को अधिकतम तापमान जहां 25.4 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तामपान 6.2 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया है। 8 जनवरी को सबसे ठंडा दिन रहा। जब सुबह एवं रात के साथ दोपहर में शीत लहरे चलने के साथ लोगों ने दोपहर में भी ठंड से बचने के लिए स्वेटर, कोट, मफलर, टोपी आदि का उपयोग किया।
8 झाबुआ-2- ठंड के बीच जल रहे अलाव
