लोडिंग वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन घायल

इंदौर: हातोद क्षेत्र में तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।घटना बसान्द्रा रोड की है। आरोपी अनिल तंवर निवासी बालोदा अपने वाहन एमपी 09 एलक्यू 8107 को लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान उसने सामने से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार सहित पीछे बैठे वेदू उर्फ जीवान और पूजा घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Next Post

बीच सड़क पर उत्पात मचा रहे युवकों ने पुलिसकर्मी को पीटा

Sat Apr 11 , 2026
गुना:शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिसकर्मी ही अब सुरक्षित नहीं हैं। बीती रात गुना के कैंट थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीच सड़क पर गाली-गलौज और हंगामा कर रहे युवकों को टोकना एक प्रधान आरक्षक को भारी पड़ गया। बेखौफ आरोपियों ने न […]

You May Like