क्राइम ब्रांच: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,कार और मोबाइल जब्त

इंदौर. शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही क्राइम ब्रांच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 57 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 60 लाख रुपए बताई जा रही है.

सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर कार को रोका और उसमें सवार दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान अजमेरी 27 निवासी गांधीग्राम, खजराना. केवल 5वीं तक पढ़ा है. मैजिक वाहन चलाता है.एनडीपीएस एक्ट सहित 8 से 10 पुराने अपराध कबूल किए हैं. वहीं आरिफ उज्जैनी निवासी हिना कॉलोनी, खजराना. 8 वीं तक शिक्षित. पेशे से मैजिक चालक. एनडीपीएस लड़ाई-झगड़ा, लूट व आबकारी एक्ट समेत 8 से अधिक अपराधों में लिप्त रह चुका है. पुलिस ने इनके कब्जे से 57 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक मारुति बलेनो कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. आरोपी अन्य शहरों से ड्रग्स लाकर इंदौर में सस्ते दामों में सप्लाई करने की फिराक में थे.

Next Post

अल्टीमेटम: 15 दिन में प्लॉट की सूची दो नहीं दी तो FIR होगी

Mon Jun 23 , 2025
इंदौर.कलेक्टर आशीष सिंह ने विवादित 7 सहकारी गृह निर्माण संस्थाओं की बैठक में संस्था अध्यक्षों और प्रतिनिधियों को सख्त चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में वरीयता सूची नहीं दी गई तो एफआईआर की जाएगी. देवी अहिल्या श्रमिक संस्था के अध्यक्ष विमल अजमेरा द्वारा अपात्रों को प्लॉट देने की शिकायत […]

You May Like