
सिंगरौली । चितरंगी थाना क्षेत्र के बरहट गांव में आज शाम करीब 4 बजे दो मोटरसाइकिल टकरा गये, जिसमें इस सड़क हादसे में चार किशोर समेत पॉच लोग घायल हो गये। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी में भर्ती कराया गया है। तीन बच्चों की हालत गंभीर है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरहट मुख्य मार्ग में बस्ती से मुख्य सड़क में जा रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिल वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडजी 8973 टकरा गये। इस सड़क हादसे में शिवेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 13 वर्ष, राजीव विश्वकर्मा पिता शिवप्रसाद विश्वकर्मा उम्र 12 वर्ष, हंश विश्वकर्मा पिता कुंजभान विश्वकर्मा उम्र 11 वर्ष एवं दूसरे मोटरसाइकिल में सवार संजय कोल पिता प्रसादे कोल उम्र 24 वर्ष तथा जलंधर पिता शिवरतन उम्र 16 वर्ष सभी निवासी ग्राम बरहट घायल हैं, घायलो को तत्काल स्थानीय लोगों के मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी ले जाकर भर्ती कराया गया।
