
सिंगरौली। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय राजनारायण स्मृति स्नाकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न में क्रीडा विभाग में क्रय की गई सामग्री की जांच के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित किया है।
गौरतलब हो कि महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार राय ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय राजनारायण स्मृति स्नाकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न में पूर्व में क्रय की गई सामग्रियों में अनियमितता किये जाने की शिकायत उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के यहां किया था। जहां उक्त महाविद्यालय के प्राचार्य ने गत दिवस उक्त शिकायत की जांच के लिए महाविद्यालय बैढ़न में पदस्थ ईभारानी सिंह पठानिया प्राध्यापक समाजशास्त्र संयोजक बनाते हुये डॉ. चन्द्रप्रभा वर्मा एवं नीरज कुमार सहायक प्राध्यापक को सदस्य के रूप में टीम गठित किया है, जहां तीन दिवस के अंदर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है। हालांकि शिकायतकर्ता क्रीडा अधिकारी उक्त जांच टीम से संतुष्ट नही है। जांच टीम के संयोजक पर ही उंगली उठाया है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि शासकीय महाविद्यालय बरका में करीब 97 लाख रूपये की क्रय की गई सामग्री की जांच के लिए रीवा से जांच दल कल सोमवार को बैढ़न आ रहा है। उक्त क्रय सामग्री की भी जांच हो सकती है। इधर यह भी चर्चा है कि पूर्व प्राचार्य भी इन दिनों बैढ़न में ही हैं। जांच टीम गठित होते ही महाविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। यहां बताते चले कि जिले के सबसे दूरस्थ अंचल शासकीय महाविद्यालय बरका में करीब 97 लाख रूपये से विभिन्न सामग्रियों की क्रय की गई है। डीएमएफ से राशि मिली थी। बरका कॉलेज के ्रप्राचार्य ने कलेक्टर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर कर क्रय सामग्रियों में अनियमितता किया जाना जाहिर किया है। प्राचार्य के द्वारा लगाए गये आरोपो से डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सवालो में घिरे हुये हैं। हालांकि पूर्व प्राचार्य का यहां से तबादला हो चुका है।
