भारत-दक्षिण कोरिया के बीच लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र में सहयोग का समझौता

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) भारत और दक्षिण कोरिया ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र में सहयोग के विस्तार के लिए एक करार किया है।

राष्ट्रपति ली जे म्युंग के नेतृत्व में भारत आये प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान साेमवार को राजधानी में इस करार पर हस्ताक्षर किये गये। यह समझौता भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र मंत्रालय और दक्षिण कोरिया के ‘एसएमई और स्टार्टअप मंत्रालय’ के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा।

मंगलवार को एम एस एम ई मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस समझौते का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ बनाना है।यह समझौता ज्ञापन दोनों देशों के मंत्रालयों के बीच सहयोग के लिए एक ‘व्यवस्थित ढांचा’ प्रस्तुत करता है, जिससे एमएसएमई से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर सतत संवाद को सक्षम तथा पारस्परिक रूप से लाभकारी अवसरों की खोज को सुगम बनाया जा सके।

इसका उद्देश्य एक-दूसरे के एमएसएमई इको-सिस्टम की गहन समझ विकसित करना तथा हितधारकों के बीच सहभागिता को सुदृढ़ करना है। इसका लक्ष्य सूचना एवं विशेषज्ञों के आदान-प्रदान, श्रेष्ठ प्रथाओं के साझा करने, व्यावसायिक समन्वय तथा तकनीकी और आर्थिक सहयोग के माध्यम से व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना है। इससे दोनों देशों के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के बीच आपसी संपर्क एवं सहभागिता मजबूत करने के लिए संयुक्त पहल की जा सकेगी।

 

Next Post

अभिनेता अनुपम खेर महाकाल आए, सुबह भोग आरती में शामिल हुए

Tue Apr 21 , 2026
उज्जैन। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर मंगलवार को उज्जैन आए। उन्होंने महाकाल के दर्शन किए। वे भोग आरती में शामिल हुए। गर्भगृह के बाहर से आशीर्वाद लिया फिर नंदी हाल में नंदी जी का पूजन किया। अनुपम खेर कर पूजन पुजारी आकाश शर्मा, जितेंद्र शर्मा ने संपन्न कराया। उनके शुभांगी दत्त […]

You May Like