
ग्वालियर। 23 फरवरी को होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के सभी मंडलों में शनिवार को बैठकें आयोजित हुर्इं। इस अवसर पर बैठकों में तय हुआ कि 23 फरवरी को होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर देखा एवं सुना जाएगा। इसके लिए हद पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारी तय मानकर मन की बात कार्यक्रम को जनता के बीच सुनना है।
इस अवसर पर कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो हर दिन एक्टिव मोड पर रहती है। जिन बिंदुओं पर आज जानकारी दी गई है, सभी कार्यकर्ता उस पर कार्य करना प्रारंभ कर दें। इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी जनता के बीच रखें।
