सीहोर। देवास-भोपाल फोरलेन पर सड़क दुर्घटनाओं एवं जोखिम को कम करने के उद्देश्य से विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. अभियान के दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं यात्रियों को जीवन के महत्व, हेलमेट के उपयोग, सुरक्षित वाहन संचालन तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरुक किया गया. मैं भी अब सुरक्षित हूं सेल्फी पॉइंट के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया. वहीं डिजिटल सड़क सुरक्षा संदेश स्क्रीन के जरिए सुरक्षित ड्राइविंग व यातायात नियमों की जानकारी दी गई. इस दौरान डीबीसीपीएल सीएसआर टीम, हेड कांस्टेबल शकील खान, प्लाजा प्रबंधन टीम के लोग उपस्थित थे.
