भाजपा पश्चिम मध्य क्षेत्र का अभ्यास वर्ग आज, नेताओं का इंदौर आगमन पर किया स्वागत

इंदौर: आज भाजपा की क्षेत्रीय कार्यशाला में जिला प्रशिक्षण वर्ग डेली कॉलेज में आयोजित होगा। इसमें छह राज्यों के कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे और अपना वक्तव्य देंगे।आज डेली कॉलेज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान के तहत डेली कॉलेज में जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु विषय वक्ता क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई है। उक्त कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मार्गदर्शन देंगे।कार्यशाला दो सत्रों में सम्पन्न होगी। द्वितीय सत्र में 12 अलग अलग कक्षों में 12 वक्ताओं द्वारा अलग अलग विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यशाला में मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, दमन व दीव, दादरा एवं नागर हवेली के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

6 राज्यों के 350 से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान के अंतर्गत मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हो चुके हैं। अब जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं । जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु विषय वक्ताओं को इस पश्चिम मध्य क्षेत्र की कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में 6 राज्यों के 350 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे.

स्टेशन पर किया स्वागत

कार्यशाला में शामिल होने के लिए अन्य प्रदेशों के नेताओं का आगमन मंगलवार को प्रारंभ हो गया. रेल से आने वाले अतिथि कार्यकर्ताओं के लिए रेल्वे स्टेशन पर भाजपा नगर द्वारा 3 जगह काउन्टर बनाए गए हैं. सियागंज, प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर और नेहरू पार्क के सामने, काउन्टर टेबल पर महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर व गुलाब की कलियाँ देकर स्वागत किया गया. वही उनके चाय और बिस्किट की व्यवस्था की गयी है. क्षेत्रीय कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे नगर प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी की स्टेशन पर विधायक रमेश मेंदोला, सुधीर कोल्हे, सुरेश कुरवाडे, रोहित चौधरी, मनोज मिश्रा, गजानन गावड़े भावना बारगल, गीता राठौर, दीपा श्रीवास्तव, नीतू सिंह रेणु स्वामी कृष्णा वेदी ने अगवानी की।

Next Post

वैदिक मंत्रोच्चारण, सैन्य बैंड की धुनों और बाबा केदार के जयकारों के मध्य श्री केदारनाथ के कपाट खुले

Wed Apr 22 , 2026
श्री केदारनाथ धाम 22 अप्रैल (वार्ता) देवभूमि उत्तराखंड की उच्च हिमाच्छादित पर्वत श्रृंखला में स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण, सैन्य बैंड की मधुर धुनों और बाबा केदार के जयकारों के मध्य परम्परा अनुरूप धूमधाम से खुल गए। आज सुबह आठ […]

You May Like

मनोरंजन