सड़क परिवहन मार्ग को लेकर केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीधी सांसद मिश्रा

सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 व सिंगरौली प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के विषय में विस्तृत चर्चा की और सड़क निर्माण में चल रहे कार्यों की जानकारी दी और क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओ से अवगत कराया।

लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर मिश्रा को केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने शीघ्र सीधी सिंगरौली सड़क की निविदा आमंत्रित करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। सम्भवतः 15 सितंबर तक निविदा आमंत्रित की जाएगी।

इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह व भाजपा सिंगरौली के उपाध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Next Post

आत्मा योजना में काम करते रहे किसान मित्रों की सेवा में बहाली हो

Thu Sep 4 , 2025
भोपाल। भारतीय किसान मित्र और दीदी मजदूर संघ ने आज आत्मा योजना अंतर्गत वर्ष 2007-08 में चयनित किसान मित्र और दीदी की पुनः बहाली की मांग की है। संघ के मध्यप्रदेश प्रांत के अध्यक्ष ब्रजराज दंडोतिया ने कहा कि इन लोगों ने 2013 तक विभागीय योजनाओं व आत्मा परियोजना की […]

You May Like