आत्मा योजना में काम करते रहे किसान मित्रों की सेवा में बहाली हो

भोपाल। भारतीय किसान मित्र और दीदी मजदूर संघ ने आज आत्मा योजना अंतर्गत वर्ष 2007-08 में चयनित किसान मित्र और दीदी की पुनः बहाली की मांग की है। संघ के मध्यप्रदेश प्रांत के अध्यक्ष ब्रजराज दंडोतिया ने कहा कि इन लोगों ने 2013 तक विभागीय योजनाओं व आत्मा परियोजना की गतिविधियों के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई। कर्मचारियों की भर्ती के बाद भी उन्होंने दुगुने उत्साह से सहयोग कर प्रदेश को लगातार छह बार कृषि कर्मण अवार्ड दिलवाया। हालांकि 31 दिसंबर 2019 को प्रदेश के लगभग 27 हजार किसान मित्रों/दीदियों को सेवा से पृथक कर दिया गया। इसके बाद भी वे अधिकारी कर्मचारियों के निर्देशानुसार विभागीय कार्यों में सहयोग देते रहे। अब केन्द्र सरकार द्वारा आत्मा परियोजना की 2025 गाइडलाइन और विभागीय वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 में प्रति दो गांव पर एक किसान मित्र/दीदी हेतु प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है, इस लिए उन्हें फिर से बहाल किया जाना चाहिए।

Next Post

बालक की मौत पर 8 घंटे जाम रहा बैढ़न-बरगवां मार्ग, ग्रामीणों ने कोल परिवहन रोका

Thu Sep 4 , 2025
सिंगरौली। बैढ़न-बरगवां मार्ग गुरुवार सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ठप रहा। राजासरई पेट्रोल पंप के पास कोल वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें ग्राम मोखा निवासी 15 वर्षीय आर्यन साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता राजेश व छोटा भाई घायल हो […]

You May Like