प्रेम प्रसंग में नाबालिग बेटे ने मां के लाखों के जेवर किए पार, पुलिस ने किया खुलासा

भानपुरा। मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बाबुल्दा में प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग बेटे द्वारा अपनी ही मां के लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए करीब 15 से 20 लाख रुपए मूल्य की ज्वेलरी बरामद कर ली है।

थाना प्रभारी रमेशचंद्र डांगी ने बताया कि फरियादी की पत्नी अपने नाबालिग पुत्र के साथ इलाज के लिए दिल्ली गई थी। इसी दौरान बालक बिना बताए कहीं चला गया, जिस पर परिजनों ने दिल्ली के सफदरजंग थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। बाद में महिला गांव लौट आई और एक शादी में जाने के दौरान अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने गायब मिले। इसके बाद भानपुरा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग पुत्र का गांव की ही एक नाबालिग बालिका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूछताछ में पता चला कि दिल्ली जाने से पहले बालक अपनी मां के सभी गहने ज्वेलरी बॉक्स में रखकर अपनी प्रेमिका को सौंप गया था।

पुलिस द्वारा बालिका से पूछताछ किए जाने की जानकारी मिलने पर नाबालिग बालक स्वयं दिल्ली के थाने पहुंच गया। बाद में दिल्ली पुलिस की सहायता से उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने मामले में बीएनएस की चोरी संबंधी धाराओं में प्रकरण दर्ज कर करीब 15 से 20 लाख रुपए की ज्वेलरी जब्त कर ली है।

Next Post

मक्सी रेलवे जंक्शन पर अवैध वेंडिंग का बोलबाला: रेल नीर के बजाय 20 रुपये में बेची जा रही अमानक पानी की बोतलें

Fri May 8 , 2026
मक्सी। मक्सी रेलवे जंक्शन पर इन दिनों अवैध वेंडिंग और अस्वीकृत पानी की बोतलों की बिक्री का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. चूंकि मक्सी रेलवे स्टेशन व्यस्ततम जंक्शन होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रेनों का आवागमन होता है. जहां इन दिनों अवैध वेंडिंग और अस्वीकृत […]

You May Like