मुंबई, 11 मई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 79 पैसे टूटकर 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 94.49 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 38.50 पैसे गिरकर 94.9750 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह ऊपर 94.8750 रुपये और नीचे 95.34 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में यह 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आयी तेजी से भी भारतीय मुद्रा कमजोर हुई है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 1.5 प्रतिशत की मजबूती के साथ 103 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया।
