जापान में भालू के हमले में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

टोक्यो, 25 अक्टूबर (वार्ता) उत्तरपूर्वी जापान के एक गांव के कार्यालय के पास भालू के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार अकिता प्रांत के हिगाशिनारुसे गांव के निगम कार्यालय से शुक्रवार को सुबह करीब 11:10 बजे एक आपातकालीन कॉल आयी, जिसमें बताया गया कि भालू के हमले में कई लोग घायल हो गए हैं।
घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने गांव कार्यालय से लगभग 200 मीटर दूर चार लोगों-तीन पुरुषों और एक महिला को-जमीन पर गिरे हुए और खून से लथपथ पाया जिनके चेहरे सहित अन्य हिस्सों पर घाव थे। पुलिस ने बताया कि सभी चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने 38 वर्षीय व्यक्ति को मृत्यु घोषित कर दिया।
गांव के अधिकारियों के अनुसार, हमला तब हुआ जब 70 वर्षीय एक दंपति बाहर काम कर रहा था, और अन्य दो पुरुष जो उनकी मदद के लिए आए थे, वे भी हमले का शिकार हो गए।
हालांकि उसी दिन दोपहर के बाद घटनास्थल के पास दिखाई देने वाला एक भालू मार गिराया गया। यह हमला देश भर में हाल ही में भालू से संबंधित घटनाओं में वृद्धि के बीच हुआ है।

Next Post

अमेरिकी सेना की कार्रवाई में ड्रग तस्करी में शामिल नाव डूबी, छह की मौत

Sat Oct 25 , 2025
वाशिंगटन, 25 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने शुक्रवार सुबह बताया कि कैरिबियाई सागर में रात भर चली अमेरिकी सेना की कार्रवाई में ड्रग तस्करी में शामिल एक नाव डूब गयी जिससे उसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। सितंबर के बाद इस दसवीं अमेरिकी कार्रवाई […]

You May Like