बाबर आजम ने टी20आई क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते ही बाबर आजम ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। टी20 ट्राई सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार अर्धशतक लगाकर उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज़्यादा अर्धशतकों के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है।
रविवार को खेली गई अपनी इस अर्धशतकीय पारी के बाद बाबर आजम टी20I में 38 हाफ-सेंचुरी के साथ कोहली के बराबर पहुंच गए। अंतर यह है कि विराट कोहली ने टी20I से संन्यास ले लिया है, जबकि बाबर आजम अभी भी सक्रिय रूप से इस फॉर्मेट में खेल रहे हैं, जिसका मतलब है कि वह इस रिकॉर्ड को बहुत जल्द अपने नाम करते हुए कोहली से आगे निकल सकते हैं।
