भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका की टीम मजबूत स्थिति में है। वहीं भारत को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खेला जाएगा। तीसरे दिन सभी की नजरें भारतीय बल्लेबाजों पर रहेगी। भारतीय टीम अभी 480 रनों से पीछे है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए सेनुरन मुथुसामी के शतक और मार्को यान्सन की 93 रनों की शानदार पारी के दम पर पहली पारी में 489 रन बोर्ड पर लगाए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने सर्वाधि 4 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना कोई विकेट खोए 9 रन बोर्ड पर लगाए। यशस्वी जायसवाल 7 तो केएल राहुल 2 रन बनाकर नाबाद है। ऐसे में दोनों बल्लेबाजों से भारत को बहुत उम्मीदें होगी। आज भारत अफ्रीका के स्कोर के आसपास पहुंचने की कोशिश करेगा।
