राशिफल-पंचांग : 20 नवम्बर 2025

पंचांग 20 नवम्बर 2025:-

रा.मि. 29 संवत् 2082 मार्गशीर्ष कृष्ण अमावस्या गुरूवासरे दिन 11/1, विशाखा नक्षत्रे दिन 10/47, शोभन योगे दिन 10/32, नाग करणे सू.उ. 6/39, सू.अ. 5/21, चन्द्रचार वृश्चिक, पर्व- स्नानदान अमावस्या, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

——————————————————–

आज जिनका जन्मदिन है-
उनका आगामी वर्ष: गुरूवार 20 नवम्बर 2025

वर्ष के प्रारंभ में नवीन कार्यो में रूचि एवं सफलता मिलेगी, व्यापार में लाभ होगा, वर्ष केमध्य में सत्ता सुख मिलेगा, स्थाई लाभ का योग है, वर्ष के अन्त में माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांत रहेगा, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, भागदौड़ के बाद सफलता मिलेगी, अधिकारियों से मतभेद में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को माता पिता के कमजोर स्वास्थ्य से मन अशांति का अनुभव करेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्थाई लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को सत्ता पक्ष से सुख मिलेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिकारियों से मतभेद भी होंगे, कर्क राशि के व्यक्तियों को संतोष रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को परिश्रम का फल अधिक प्राप्त होने का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ से अच्छी सफलता मिलेगी.

——————————————————–

आज का भविष्य – गुरूवार 20 नवम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक स्वस्थ्य, सुन्दर, एकांतप्रिय, ईमानदार, होगा, परिश्रमी दृढ़ निश्चयी होगा, साहसिक कार्य करने वाला, बुद्धि का तेज होगा, बचपन में स्वास्थ्य कुद नरम गरम रहेगा, बाद में अच्छा स्वास्थ्य रहेगा, आर्थिक स्थिति जीवन भर अच्छी रहेगी.

——————————————————–

मेष- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, लोगों की बातों से मन परेशान रहेगा, दिनचर्या नियमित रहेगी, व्यापार व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी.

वृषभ- सूझबूझ से फैसला लेने में सफलता मिलेगी, जिद में आकर अपना नुकसान न करें, आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी, दैनिक कार्यो में परिवर्तन होगा.

मिथुन- योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी, इच्छानुसान सभी कामकाज पूर्ण होंगे, संपर्क सुखद एवं लाभदायक रहेगा, आत्म विश्वास में वृद्धि होगी.

कर्क- पारिवारिक आयोजन में शामिल होकर खुशी मिलेगी, राजकीय उलझनें दूर होंगी, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, नई जबावदारी आ सकती है.

सिंह- नए सौदे हाथ में आने से अच्छा लाभ होगा, विवाह की चर्चाओं में सफलता मिलेगी, भाग्यवर्धक प्रयास पूर्ण होंगे, निजी मामलों में सामंस्य बना रहेगा.

कन्या- सामाजिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी, मेहनत के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है, आर्थिक समस्या का समाधान होगा, पारिवारिक विवादों को टाले.

तुला- विरोधी उलझाने का प्रयास कर सकते हैं, मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी, पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, नये मित्रों से मुलाकात होगीं

वृश्चिक- संबंधों को बेहतर बनाने बनाने की कोशिश करेंगे, कोर्ट कचहरी के कार्यो में व्यस्तता रहेगी, पारिवारिक जबावदारी बढ़ेगी, धार्मिक कार्यो में मन लगेगा.

धनु- तनाव की स्थिति में परिवार का साथ खुशी देगा, रोजगार के इच्छित अवसर मिल सकते हैं, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, अनावश्यक विवादों से बचने का प्रयास करें.

मकर- राजकीय मामलों में पक्ष मजबूत होगा, प्रापर्टी खरीदने का मन बनेगा, अत्याधिक व्यस्तता होगी, सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, निजी मामलों में एक रूपता रहेगी.

कुम्भ- मामूली बात को लेकर कार्यस्थल पर परेशानी होगी, अपनी सीमाओं का ध्यान रखें, श्रम एवं प्रयास करने से विरोधियों का शमन होगा, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा.

मीन- युवाओं को कैरियर में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी होगी, प्रिय व्यक्ति के आगमन से प्रसन्नता रहेगी, खानपान पर ध्यान दें.

——————————————————–

व्यापार भविष्य:

मार्गशीर्ष कृष्ण अमावस्या को विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, लोहा, गुड़, खांड़, चीनी, मोट, आदि में तेजी होगी, घी, गुड़, जौ, चना, के भाव में नरमी होगी. भाग्यांक 3712 है.

——————————————————–

Next Post

अफगानिस्तान ए ने हांगकांग को 24 रनों से हराया

Thu Nov 20 , 2025
दोहा (वार्ता) मोहम्मद इशाक (38) के बाद क्वैस अहमद (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने बुधवार को एशिया कप राइजिंग स्टार्स के 11वें मुकाबले में हांगकांग को 24 रनों से हरा दिया। 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांंगकांग के बल्लेबाज अफगानिस्तान के गेंदबाजी […]

You May Like