हत्या के विरोध में चक्का जाम, शव रखकर प्रदर्शन, विधायक के आश्वासन पर माने

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत आईटीआई क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद बदमाशों ने एक युवक ईश्वर प्रसाद वंशकार निवासी राजीव गांधी नगर आईटीआई की हत्याकर दी थी। जिसको लेकर तनाव फैल गया, आक्रोशित जनों ने घंटों चक्का जाम किया। जानकारी के बाद क्षेत्रीय विधायक अभिलाष पांडे पार्षद कमलेश अग्रवाल, गुड्डा चौबे भी पहुंचे और पुलिस से चर्चा करने के बाद परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कहीं प्रदर्शनकारी माने। इस बीच प्रदर्शन के चलते राहगीर काफी समय तक परेशान होते रहे, इस दौरान एक बाइक सवार की पिटाई भी कर दी गई।

मृतक के बेटे देव वंशकर ने बताया कि हमलावर उसके पिता की छोटी जाति को लेकर बुराई रखते थे और इसी कारण हत्या की साजिश रची है। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना रहा कि वारदात के समय पुलिस मूकदर्शक बनी रही और बदमाशों को रोकने की बजाय बल प्रयोग कर विसर्जन जुलूस को आगे बढ़ाया गया था।

Next Post

मप्र हाइकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष रमन पटेल का निधन 

Mon Oct 6 , 2025
जबलपुर। मप्र हाइकोर्ट बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रमन पटेल का निधन हो गया है। उनकी अंत्येष्टि 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ग्वारीघाट मुक्तिधाम में सम्पन्न होगी। रमन पटेल 1965 में रानीदुर्गावती विश्वविद्यालय के अध्यक्ष निर्वाचित हुए […]

You May Like