ग्वालियर में रात भर बरसा पानी, नदी नाले उफने, फिर खुल सकते हैं बांधों के गेट

ग्वालियर: ग्वालियर में एक बार फिर से बारिश ने आम जनता और प्रशासन, दोनों के समक्ष समस्याएं खड़ी कर दी हैं। आज सोमवार को शहर में आधी रात से पानी बरसने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह सुबह तक जारी है। नदी नाले फिर उफन पड़े हैं। सड़कें पानी से भर गई हैं।

निचली बस्तियों में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर में स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय है। चंबल संभाग के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर में एक बार फिर से स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिससे लगातार बारिश हो रही है।ग्वालियर में रात से हो रही मध्यम बारिश ने गति पकड़ी और दो से तीन घंटे में पूरा शहर जलमग्न हो गया। पुल और सड़कों पर नदी व तालाब जैसे हालत नजर आ रहे हैं।

Next Post

खस्ताहाल सड़क के गड्ढों में फंस रहे वाहन

Mon Sep 1 , 2025
भैरूंदा। 13 किलोमीटर दूर बडऩगर रोड़ पर हालात अब ऐसे हैं कि यह सड़क नहीं, बल्कि चांद की सतह लगने लगी है. जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल है. ताजा फोटो में साफ दिख रहा है कि बस और ट्रक गहरे गड्ढों में फंस गए. जिससे यात्रियों को […]

You May Like