नर्मदापुरम। कलेक्टर एवं प्रशासक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सुश्री सोनिया मीना के अथक प्रयासों से जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से भी खाद वितरण की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। इससे जिले के कृषकों को बड़ी राहत मिलेगी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, नर्मदापुरम के कार्यक्षेत्र जिला नर्मदापुरम से संबद्ध 99 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को विपणन संघ के जिले में संचालित 06 डबल लॉक केन्द्र कमशः नर्मदापुरम, इटारसी, माखननगर, सेमरीहरचंद सिवनीमालवा, एवं पिपरिया के माध्यम से समितियों को विपणन संघ के डबल लॉक केन्द्रों में खाद की उपलब्धता के, अनुसार आर.ओ.डीडी पर खाद का प्रदाय प्रारंभ कर दिया गया हैं । समितियों के कार्यक्षेत्र से संबंधित ग्रामों के नियमित कृषक सदस्यों को समिति के खाद वितरण केन्द्र से ही परमिट पर 0% ब्याज दर से खाद उपलब्ध होगा।
99 सहकारी समितियों के माध्यम से अब कृषकों को मिलेगा खाद
