कलेक्टर ने पांच टीबी मरीजों को लिया गोद

सीहोर. टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अभियान के तहत कलेक्टर बालागुरू के ने निक्षय मित्र के रूप में अपना पंजीयन कराकर पांच टीबी मरीजों की पोषण आहार सहायता की जिम्मेदारी ली. इन टीबी मरीजों को 6 माह की उपचार अवधि तक प्रतिमाह फूड बास्केट दिया जाएगा. कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ सहित 47 अधिकारियों ने टीबी मरीजों को गोद लिया है. कलेक्टर बालागुरू के ने कहा कि टीबी रोग को हराने और देश को जिताने के साथ ही सीहोर जिले को टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों के सहयोग और प्रयासों की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि क्षय उन्मूलन के लिए सभी समर्थ नागरिक इस जनभागीदारी कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं. क्षय उन्मूलन के लिए जिले में प्रत्येक स्तर पर कार्य किया जा रहा है. कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से इस कार्यक्रम में अपनी स्वैच्छिक सहभागिता देने के अपील की है. इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, आनंद सिंह राजावत, एसडीएम नितिन टाले, जमील खान, तन्मय वर्मा, डिप्टी कलेक्टर स्वाती मिश्रा, सुधीर कुशवाह, सीएमएचओ सुधीर डेहरिया आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

आंगनबाडिय़ों में ताले लटके रहे, बच्चे पौषण आहार को तरसे

Tue Jul 15 , 2025
सीहोर.कल दिन भर आंगनबाडिय़ों में ताले लटके रहे. बच्चे पौषण आहार को तरस गए. इधर कलेक्ट्रेट में मोबाईल की फ्लेश लाइट जलाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया. पोषण ट्रेकर ऐप फेस केप्चर और अन्याय अत्याचार का विरोध किया. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने पहले बस […]

You May Like