हर जोन में हों अतिरिक्त फावडे, सब्बल और गेती

भोपाल। महापौर मालती राय ने निगम के सफाई कर्मियों को फावडे, सब्बल, गेती व अन्य आवश्यक उपकरण अतिरिक्त संख्या में प्रत्येक जोन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. ताकि बारिश से पहले सफाई के काम में कोई बाधा नहीं आये.महापौर ने नाला सफाई अभियान की समीक्षा की. महापौर ने निर्देशित किया कि जिन नालों में थोड़ा सा भी सफाई कार्य शेष है उसे शीघ्रता से पूर्ण किया जाए. साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि नाला-नालियों का बहाव कहीं भी बाधित न हो.

महापौर ने वर्षा के दौरान पानी की निकासी निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे कार्यों संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की. महापौर ने सभी नालों का पुर्नअवलोकन करने और नालों में जहां सफाई की आवश्यकता लगती है वहां की सफाई भी शीघ्रता से कराने को कहा है।

Next Post

रेलवे की लापरवाही से राहगीर हो रहे चोटिल

Sat Jun 21 , 2025
सीहोर. जब से हाउसिंग बोर्ड कालोनी के समीप ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है तभी से वहां से गुजरने वाले राहगीरों और कालोनी के रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश ने उनकी दिक्कतें और बढ़ा दी हैं. हाउसिंग बोर्ड कालोनी जाने वाला रास्ता कच्चा […]

You May Like