पिस्टल निकालने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

बुधनी। शुक्रवार शाम तहसील कार्यालय के बाहर पेट्रोल पंप पार्टनरशिप विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झूमा-झटकी और मारपीट हुई. इसी दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पर पिस्टल तान दी.घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ की. रात में दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

जानकारी के अनुसार सतीष मेहरा और पवन मीना के बीच पेट्रोल पंप के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. शुक्रवार को चेक भुगतान सहित लेनदेन की लिखापढ़ी के लिए दोनों पक्ष तहसील कार्यालय के सामने नोटरी कार्य करवाने पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद के बीच छन्नूलाल मेहरा ने पवन मीना पर पिस्टल तान दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिस्टल को बरामद करते हुए दोनों पक्षों को थाने ले गई. पवन कुमार मीना की शिकायत पर सतीष मेहरा, छन्नूलाल मेहरा और अन्य सहयोगियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पुलिस हथियार की वैधता और लाइसेंस संबंधी बिंदुओं की भी जांच कर रही है.

 

 

Next Post

एक दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में होगी कृष्णायन की प्रस्तुति

Sun Nov 30 , 2025
भोपाल। गीता जयंती के अवसर पर एक दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में होगा। एक दिवसीय कार्यक्रम में भोपाल के कथाकार मोहित शेवानी कृष्णायन की विशेष प्रस्तुति देंगे। इसमें वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सांगीतिक अनुभव के माध्यम से दर्शकों को श्रीकृष्ण और मध्यप्रदेश […]

You May Like