एक दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में होगी कृष्णायन की प्रस्तुति

भोपाल। गीता जयंती के अवसर पर एक दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन रवीन्द्र भवन के हंसध्वनि सभागार में होगा। एक दिवसीय कार्यक्रम में भोपाल के कथाकार मोहित शेवानी कृष्णायन की विशेष प्रस्तुति देंगे। इसमें वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सांगीतिक अनुभव के माध्यम से दर्शकों को श्रीकृष्ण और मध्यप्रदेश की कहानी से रूबरू कराएंगे।

मप्र संस्कृति विभाग के वीर भारत न्यास द्वारा संयोजित कार्यक्रम में बेंगलुरु के डॉ सलाउद्दीन पाशा के निर्देशन में गीता ऑन व्हील्स प्रस्तुति होगी। साथ ही विश्व गीता प्रतिष्ठानम् श्रीमद्भगवद्गीता नृत्य नाटिका पेश करेगा।

कार्यक्रम स्थल पर गौ और गोपाल पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में श्रीमद्भगवद्गीता के पंद्रहवें अध्याय का सस्वर पाठ रहेगा। अन्य प्रस्तुतियां शाम छह बजे से आरंभ होंगी।

 

Next Post

टीटी नगर पुलिस की सघन चेकिंग

Sun Nov 30 , 2025
भोपाल। टीटी नगर थाना क्षेत्र के जबाहर चौक पर पुलिस ने रूटीन वाहन चेकिंग, हेलमेट चेकिंग और दस्तावेज़ सत्यापन अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एसीपी अंकिता खातरकर , वहीं टीआई गौरव अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। एसीपी अंकिता खातरकर ने बताया कि चालान से ज़्यादा लोगों को जागरूक करना […]

You May Like