भारत-अमेरिका ट्रेड डील: प्रधानमंत्री ने देश पर थोपा समझौता: सुप्रिया श्रीनेत 

भोपाल। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रस्तावित भारत–अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कहा कि इस समझौते को प्रधानमंत्री द्वारा थोपा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह किसानों, युवाओं, ऊर्जा सुरक्षा और डेटा संप्रभुता के हितों के खिलाफ है। 20 फरवरी 2026 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ नीति पर रोक लगाए जाने का हवाला देते हुए उन्होंने समझौते को अंतिम रूप देने में दिखाई गई जल्दबाज़ी पर प्रश्न उठाया।

श्रीनेत ने दावा किया कि भारत ने अपने उत्पादों पर अधिक टैरिफ स्वीकार किए, जबकि अमेरिकी उत्पादों पर लगभग शून्य शुल्क देने और बड़े पैमाने पर आयात के लिए सहमति जताई। उन्होंने कहा कि रूसी तेल आयात और संवेदनशील डेटा से जुड़ी शर्तें राष्ट्रीय हितों के लिए जोखिमपूर्ण हैं।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे 24 फरवरी को आयोजित किसान सम्मेलन में इस मुद्दे को उठाएंगे तथा पार्टी सड़कों से संसद तक इस समझौते का विरोध करेगी।

Next Post

सारनी में जल आवर्धन योजना बनी सिरदर्द: व्यापारियों को थमाए नोटिस, कनेक्शन काटने की चेतावनी से बढ़ा आक्रोश

Sun Feb 22 , 2026
सारनी।नगर पालिका परिषद सारनी के 36 वार्डों में जल आवर्धन योजना अब सुविधा से ज्यादा विवाद का कारण बनती नजर आ रही है।लक्ष्मी इंजीनियर कंपनी द्वारा व्यापारियों और उपभोक्ताओं को अचानक नोटिस थमाकर राशि जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है,जिससे पूरे विद्युत नगरी क्षेत्र में रोष और असंतोष […]

You May Like

मनोरंजन