सारनी में जल आवर्धन योजना बनी सिरदर्द: व्यापारियों को थमाए नोटिस, कनेक्शन काटने की चेतावनी से बढ़ा आक्रोश

सारनी।नगर पालिका परिषद सारनी के 36 वार्डों में जल आवर्धन योजना अब सुविधा से ज्यादा विवाद का कारण बनती नजर आ रही है।लक्ष्मी इंजीनियर कंपनी द्वारा व्यापारियों और उपभोक्ताओं को अचानक नोटिस थमाकर राशि जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है,जिससे पूरे विद्युत नगरी क्षेत्र में रोष और असंतोष तेजी से बढ़ रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि जब कॉमर्शियल और घरेलू नल कनेक्शन लगाए गए थे. उस समय कनेक्शन राशी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई. दुकानों पर द्वितीय नोटिस चिपकाकर भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है और कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है।स्थिति तब और संवेदनशील हो गई जब व्यापारियों ने दावा किया कि आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे द्वारा 17 सौ रुपए की राशि माफ किए जाने को लेकर नगर पालिका प्रशासन से चर्चा की गई थी। इसके बाद भी कंपनी कर्मचारियों द्वारा नोटिस जारी किए जाने से यह संदेश जा रहा है कि जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।व्यापारियों के बीचअसंतोष के साथ जनप्रतिनिधियों के प्रति भी अविश्वास का माहौल बन रहा है।नगर पालिका क्षेत्र में करीब 15 हजार से अधिक नल कनेक्शन लगाए गए हैं। झुग्गी बस्तियों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कनेक्शन देते समय इसे निशुल्क बताया गया था। अब घरेलू उपभोक्ताओं से 4 हजार रुपए कनेक्शन शुल्क और 150 रुपए मासिक जलकर,जबकि व्यापारियों से 4 हजार रुपए कनेक्शन शुल्क के साथ 500 रुपए प्रतिमाह जलकर की मांग की जा रही है।छोटे व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने गर्मी में पानी की सुविधा के लिए कनेक्शन लिया था,लेकिन अचानक बढ़ा मासिक जलकर उनके लिए आर्थिक बोझ बन गया है।बिना पूर्व सूचना बढ़ी मांग से भ्रम और नाराजगी दोनों गहराते जा रहे हैं. व्यापारिक संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि वसूली प्रक्रिया पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो जल्द ही धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन किया जाएगा।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विवाद जल्द नहीं सुलझा तो नगर पालिका परिषद सारनी और कार्य दायी संस्था लक्ष्मी इंजीनियर कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होना तय है।

Next Post

नशे में धुत महिलाओं का हंगामा, बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने पीटा

Sun Feb 22 , 2026
ग्वालियर। नशे में धुत दो महिलाओं ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। बच्चा चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने इन महिलाओं की पिटाई भी कर दी। यह घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवानी इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं शराब के नशे में सड़क पर […]

You May Like

मनोरंजन