लोकरंग का समापन: स्वस्ति मेहुल की भक्ति स्वर लहरियां, गांधी को समर्पित भजनों से गूंजा रवीन्द्र भवन

भोपाल। लोकरंग समारोह के समापन अवसर पर आयोजित अंतिम संध्या में प्रख्यात गायिका स्वस्ति मेहुल की सुमधुर भक्ति प्रस्तुतियों ने रवीन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। जैसे ही उनके भजन गूंजे, पूरा परिसर तालियों और करतल की मधुर ध्वनि से भर उठा।

स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित पीर पराई जाणे रे भक्ति संध्या का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद स्वस्ति मेहुल ने रघुपति राघव राजाराम का भावपूर्ण गायन कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी, श्याम आन बसो वृंदावन में, ऐ द्वारपालों, हैं मेरे गीत तेरे लिए राधा तुम प्रेम तुम प्रीत, वैष्णव जन तो तेने कहिए, मीठे रस से भरयो और सिया राम जानकी जैसे भजनों से श्रोताओं को भक्ति गंगा में डुबो दिया। वहीं उनका लोकप्रिय गीत ‘बेटियां’ सुनकर कई श्रोताओं की आंखें नम हो गईं।

Next Post

न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराकर इंग्लैंड अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल में

Fri Jan 30 , 2026
बुलावायो, (वार्ता) बेन मेयस (53), कैलेब फाल्कनर (47) और बीजे डॉवकिंस (42) की संघर्षपूर्ण पारियों के बाद मैनी लुम्सडेन (पांच विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजो के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने शुक्रवार काे अंडर-19 विश्वकप सुपर सिक्स दो में न्यूजीलैंड को 65 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ […]

You May Like