स्टेशन कमांडर से कार्रवाई पर विराम लगाने रखा गया प्रस्ताव

जबलपुर: अंतिम तिथि नजदीक आते ही राजीव गांधी नगर के 120 परिवारों में फिर से दहशत देखी गई और वह इधर उधर सोर्स लगाते नजर आए। जानकारी के अनुसार कैंट के राजीव गांधी नगर कटंगा बस्ती के 120 परिवारों की बेदखली पर विराम के लिए बुधवार को कैंट विधायक अशोक रोहाणी के निर्देश पर सुंदर अग्रवाल ने स्टेशन कमांडर साहब से भेंट कर बताया कि प्रदेश सरकार की 350 एकड़ भूमि सेना के पास है, इस भूमि की अदला बदली का प्रकरण भी विचाराधीन है, इसलिए अभी विस्थापन की कार्रवाई पर अंकुश लगाया जाए जब तक कि उपरोक्त विषय में कोई ठोस निर्णय न लिया जाए।

इसके बाद स्टेशन कमांडर ने आश्वासन दिया कि जनमानस को ध्यान में रखकर उच्च स्तरीय कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर शीघ्र विचार किया जाएगा। स्टेशन कमांडर से मुलाकात कितनी असरदार साबित होगी ये तो आने वाला समय बताएगा और 11 दिसंबर को साफ हो जाएगा कि सैन्य प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण हटाए जाते हैं या फिर उन्हें रहने की कुछ और मोहलत दी जाती है।

जानकारी के अनुसार इस्टेट डिफेंस ऑफिसर द्वारा जारी नोटिस के अनुसार निर्माण हटाने लोगों के पास बुधवार अंतिम तिथि थी।
लोगों में बढ़ी बेचैनी गौरतलब है कि कुछ महीने पहले राजीव गांधी नगर में सेना की जमीन पर आशियाने बनाकर रह रहे 120 परिवारों को बेदखली का नोटिस दिया गया था, और कहा गया था कि अगर उनके पास उक्त जमीन के दस्तावेज हैं तो पेश करें नहीं तो 10 दिसंबर तक अपने-अपने निर्माण खुद हटा लें। इस बेदखली के नोटिस के बाद यहां के सभी 120 परिवारों के लोग काफी बेचैन हैं और अब उनके सामने एक मात्र उम्मीद कैंट विधायक अशोक रोहाणी के रूप में बची हुई नजर आ रही है।

Next Post

हमीदिया अस्पताल की कचरा टंकी में मिले अधजले नवजात: सिस्टम की लापरवाही ने उजागर किया भयावह सच

Thu Dec 11 , 2025
भोपाल: राजधानी के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल परिसर में दो नवजात शिशुओं के अधजले शव मिलने की घटना ने न केवल सनसनी फैलाई बल्कि अस्पताल के अपशिष्ट प्रबंधन की गंभीर खामियों को भी उजागर कर दिया है। जिस पुरानी पानी की टंकी में ये शव मिले, उसे अस्पताल प्रबंधन […]

You May Like