राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस में बैठकों का दौर

इंदौर:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 19 सितंबर को छात्रों की गूंज अभियान होगा. उक्त कार्यक्रम को लेकर सोमावार को कांग्रेस कार्यालय में दिनभर बैठकों का दौर चला. बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने तय किया कि ब्लॉक एवं वार्ड स्तर पर युवाओं के पंजीयन का महाअभियान आज से शुरू किया जाएगा.राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आज संगठन प्रभारी उषा नायडू , बाला बच्चन , पंकज उपाध्याय की मौजूदगी में दिनभर बैठकों का दौर चला। कांग्रेस द्वारा आज से ब्लॉक एवं वार्ड स्तर पर घर-घर जाकर युवाओं के पंजीयन का महा अभियान शुरू किया जा रहा है. शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि आज शहर कांग्रेस में सभी पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी और शहर कांग्रेस कार्यकारिणी की अलग-अलग बैठक का आयोजन किया गया.

इस बैठक में राहुल गांधी के 19 सितंबर को छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई. बैठक में तय किया गया कि सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर युवाओं का पंजीयन करवाएंगे. अभी तक 70000 युवाओं के द्वारा अपना पंजीयन कराया जा चुका है. अब हर घर पर कांग्रेस के नेता विद्यार्थी और युवाओं को क्यूआर कोड द्वारा रजिस्टर्ड करने का काम करेंगे. चौकसे ने कहा कि युवाओं के 70 हजार से ज्यादा पंजीयन से यह साफ है कि सरकार के कार्यप्रणाली को लेकर युवाओं और विद्यार्थियों में बहुत ज्यादा आक्रोश है. यही कारण है कि इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा के नेता विलाप करने में लगे हुए हैं. कांग्रेस के हर नेता का लक्ष्य राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक युवाओं के पंजीयन कराने का है.

जगह को लेकर असमंजस बरकरार
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर स्थान तय नहीं हुआ है. शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान का आवेदन आईडीए सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े को व्हाट्सऐप पर ओर कार्यालय में आवेदन दे दिया है. प्रशासन की तरफ से कल जवाब आएगा, आज नहीं आया है.

Next Post

नगर में उपवास व्रत महिलाओं ने गोवर्धन नाथ मंदिर गौशाला पर जाकर पूजा की

Tue Sep 8 , 2026
बागली: गोवर्धन नाथ मंदिर की पुजारी राजेंद्र पाठक ने बताया कि बछ बारस (गोवत्स द्वादशी) का पावन व्रत मुख्य रूप से माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और मंगल कामना के लिए रखती हैं। महत्व और पौराणिक कथा संतान की रक्षा यह व्रत संतान के सुखी जीवन और […]

You May Like

मनोरंजन