आइची नागोया, 25 सितम्बर (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बैडमिंटन में पुरुषों के डबल्स मुकाबले में थाईलैंड के पक्कापोन टीरारातसाकुल और पीराचाई सुकफुन से हारकर पहले ही राउंड में बाहर होना पड़ा।
पिछले एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय जोड़ी ने पहला गेम तो जीता, लेकिन बाद में 12-21, 21-19, 21-14 से हार गई। सात्विक और चिराग इससे पहले भारत की उस पुरुष टीम का हिस्सा थे जिसने आइची-नागोया में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था। ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचे ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने मलेशिया के गोह सून हुआट और लाई शेवोन जेमी को कड़े मुकाबले में 22-20, 24-22 से हराकर मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई।
उन्नति हुड्डा आसानी से महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ़ 32 में पहुंचीं उन्नति हुड्डा ने महिला सिंगल्स में अपने अभियान की शुरुआत डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया की यी मी सोंग पर 21-9, 21-10 की आसान जीत के साथ की। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी का अगला मुक़ाबला राउंड ऑफ़ 32 में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से होगा।

