कड़ाके की सर्दी के चलते ग्वालियर के स्कूलों व आंगनबाड़ियों में छुट्टी घोषित

ग्वालियर। अत्यधिक ठंड व शीतलहर को ध्यान में रखकर जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में 30 दिसम्बर को बच्चों के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास द्वारा अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आदेश अत्यधिक ठंड की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। यह आदेश ग्वालियर जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध सभी शासकीय एवं अशासकीय व शासन से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

Next Post

पाटन में 89 और सिहोरा में हुआ 73 प्रतिशत मतदान

Mon Dec 29 , 2025
जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में पंचायतों के उपनिर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) के तहत सरपंच पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में ग्रामीण जनता ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत पाटन की ग्राम पंचायत माड़ा में 89.45 प्रतिशत मतदान […]

You May Like